Greater Noidas News : ग्रीन बेल्ट में अवैध तारीके से पार्किंग एरिया बनाने के विरोध में निवासियों ने किया चौकी का घेराव
ग्रीन बेल्ट मे कब्जा करने और उसे नष्ट करने के विरोध मे पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करते निवासी।
भारत
RP Raghuvanshi
13 Nov 2022 09:33 PM
Greater Noidas : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी के पास की ग्रीन बेल्ट को तोड़ने और उस पर पार्किंग करने के मामले आक्रोशित निवासियों ने ऐस चौकी का घेराव किया। आरोप है कि सोसाइटी में पास गांव में बने एक कॉम्प्लेक्स के लोग ग्रीन बेल्ट में लगे हुए जाल को तोड़ रहे, साथ ही उसमें पार्किंग बना रहे हैं। इस वजह से निवासियों द्वारा लगाए गए पौधे खराब हो रहे हैं और हरियाली खराब हो रही है। इस मामले पर ग्रेनो प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन से कारवाई के लिए मांग की गई है।
Greater Noidas News :
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि टावर ए से डी के पीछे वाले एरिया में कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के दौरान कूड़ा पड़ता था। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें रहती थीं। कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों ने एकजुट होकर उसकी सफाई करके उस एरिया को ग्रीन बेल्ट में तब्दील किया था। साथ ही उसमें पौधे और जाल लगाए गए थे। आरोप है कि उस एरिया में एक कॉम्प्लेक्स है, जिसमें दुकानें हैं। उसमें आने वाले लोग ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर रहे हैं। इसकी सूचना पहले पुलिस चौकी से लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
Greater Noidas News :
ग्रीन बेल्ट बनने से पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने दीवार कूदने का प्रयास किया था। इसके विरोध में निवासियों ने रविवार को ग्रीन बेल्ट में किए जा रहे कब्जे और उसे नष्ट करने के विरोध में चौकी का घेराव किया। साथ ही कॉम्प्लेक्स के मालिक पर कारवाई की मांग की। निवासियों की मांग पर पुलिस ने कॉम्प्लेक्स मालिक को बुलाकर बात कराई। साथ ही उसने भविष्य में नुकसान नहीं पहुंचाने पर सहमति जताई।
इस दौरान दीन दयाल, मनोज, राहुल, भोला प्रसाद, सौरभ, अंजनी, दिनेश, पवन गुप्त, पवन सिंह, अशोक, जन्मेजय, मुकेश, नवीन, रविंद्र शर्मा, दिलीप भट्ट, विशाल श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, प्रवेश, अखिलेश सिंह, प्रवीण देशमुख, विवेक सिंह, जितेन्द्र, अजय कौशिक, सुनील, लोकेश, प्रिंस, चल शर्मा, अखिलेश सिंह, प्रवीण देशमुख, विवेक सिंह, जितेन्द्र शामिल रहे।