Noida : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Fraudster arrested in the name of admission in MBBS
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 08:04 PM
नोएडा। एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में वांछित चल रहे एक व्यक्ति को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से दिल्ली निवासी सचिन को गिरफ्तार किया गया। सचिन एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। फरार चलने के कारण उसका उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।