Noida news : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को थाना फेज 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाने में युवती ने गत दिनों दुष्कर्म व जान मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
Noida news :
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से प्रेम जांगिड़ निवासी जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में थाना बिसरख क्षेत्र की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में रह रहा था। पकड़े गए आरोपी प्रेम जांगिड़ के खिलाफ उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में महिला मित्र ने बताया था कि प्रेम जांगिड़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।