Noida News : महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
Noida News : नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने महिला मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की महिला मित्र उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी और उसने करीब 6 माह पूर्व फांसी लगा ली थी।
Noida News
थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-99 में तरुण सरकार अपनी एक महिला मित्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। करीब 6 माह पूर्व उसकी महिला मित्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने तरुण सरकार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान आरोप सत्य पाए जाने पर तरुण सरकार को गिरफ्तार किया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तरूण सरकार को न्यायालय में पेश किया गया है।