Noida News : 'दावानल' बनी डंपिंग ग्राउन्ड की आग, 71 घंटे बाद भी काबू नहीं
Dumping ground fire became 'Dawanal', not controlled even after 71 hours
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:01 AM
नोएडा। दावानल यानि जंगल की आग। कहा जाता है कि जंगल की आग को काबू करना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही नजारा शहर के सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउन्ड में देखने को मिल रहा है। गुरुवार की शाम कूड़े के ढेर में लगी आग को 71 घंटे बाद भी दमकल विभाग तमाम कोशिशों के बावजूद काबू में नहीं कर सका है। आग बुझाने की कोशिशें अब भी जारी है।
बुझने के बाद हवाओं की शह पर फिर सुलग जाती है आग
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउंड में 18 मई की शाम कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े का ढेर काफी बड़ा है, इसमें डंपिंग गड्ढा भी है, जो घास, पत्तों, लकड़ी की टहनियों और कूड़े आदि से दबी हुई है। एक बार बुझने पर भी आग हवाओं की शह पर फिर से सुलग जाती है। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस की 30 गाड़ियां और जेसीबी मशीन की मदद से आग बुझाने का कार्य लगातार युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। फायर सर्विस, पुलिस, प्रशासन व अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
धुएं से निवासियों को परेशानी
शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे डंपिंग ग्राउंड में लगी आग की वजह से शहर के लाखों लोग धुएं से परेशान हैं। कई लोगों को तो सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं। ज्यादा मुश्किल दमे के मरीजों को हो रही है। प्रदूषण से लोग आंखों में जलन की भी शिकायत कर रहे हैं।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।