Noida News : डीएम चौराहे पर महिला से मोबाइल छीना, पुलिस ने दबोचा
Mobile snatched from woman at DM intersection, police arrested
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:23 AM
नोएडा। डीएम चौराहे पर एक महिला से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पुलिस के सहयोग से दबोच लिया। इनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
एक महिला डीएम चौराहे से सेक्टर-19 की तरफ पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों व पास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। भीड़ ने दोनों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बदमाशों के पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हो गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संतोष कुमार पुत्र रामबाबू शर्मा व विशाल कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-16 बताया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राह चलते महिला व पुरुषों से मौका पाकर मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने मोबाइल व पर्स लूट की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।