Noida News : दीपावली पर इन्द्रधनुषी रंगों की रोशनी से सराबोर नजर आएगा नोएडा
Noida will be seen drenched in the light of rainbow colors on Diwali
भारत
RP Raghuvanshi
18 Oct 2022 05:52 PM
Noida News : नोएडा। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर समूची नोएडा नगरी इन्द्रधनुषी लाइटों की रोशनी से सराबोर नई नवेली दुल्हन सी नजर आएगी। इसके लिए युद्घस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित किया है। इसमें नोएडा के गौतमबुद्घ प्रवेश द्वार, चिल्ला बार्डर, कालिंदी कुंज, डीएनडी, झुंडपुरा नोएडा एक्सप्रेस वे जीरों प्वाइंट, कुलेसरा बार्डर को फसाड लाइटों से सजाया जा रहा है। हालांकि यहां पहले से लाइटिंग की गई है लेकिन जो भी मरम्मत का काम है उसे एक दो दिन में पूरा करना होगा।
Noida News :
इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-6 प्रशासनिक खंड के कार्यालय, सेक्टर-39 इएंडएम कार्यालय, जनस्वास्थ्य, सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल रूम, सेक्टर-5 जल खंड के अलावा सभी नलकूप के कार्यालय में लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा नोएडा की प्रमुख सड़कों एमपी-1,2 और 3 नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे , अंडरपास, एलिवेटड और एफओबी पर लाइटिंग की जाएगी। यहां सभी अंडरपासों में फसाड लाइटें लगाई जा चुकी है।