Noida News : जीवन में शांति व आनंद हर धर्म का सार:नवाब
Noida News
भारत
चेतना मंच
24 Dec 2022 05:53 PM
Noida News : नोएडा। सेक्टर-62 नोएडा स्थित मोहन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा क्रिसमस एवं नव वर्ष के अवसर पर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
Noida News
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भारत के विविन्न राज्यों के संस्कृति को नृत्य द्वारा दर्शाया गया व महान हस्तियों के द्वारा प्रेरणा देने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने महोत्सव में शामिल सभी बच्चों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ अपने चरित्र को अच्छा रखना चाहिए। दूसरों के प्रति अच्छा व्यवहार करना व दूसरों को सम्मान देना चाहिए। प्रेम और शांति ही सभी धर्मो का निचोड़ व सार है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य, टीचर तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।