Noida News : नोएडा। लोगों पर रौब गांठने व सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाना एक युवक को खासा महंगा पड़ा। वायरल वीडियो के आधार पर थाना जारचा पुलिस ने युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद भी युवक पुलिस हिरासत में सीना चौड़ाते हुए मुस्कुराता हुआ दिखाई।
Noida News
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि गत दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक की तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जांच में पता चला कि वीडियो में तमंचा लहरा रहा युवक कलोंदा गांव का रहने वाला अबरार है।
यह जानकारी मिलने पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। बीती रात मुखबिर की सूचना के आधार पर अबरार को जमशेदपुर भट्टे के पास से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लोगों पर रौब गांठने व सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाकर उसे वायरल किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस हिरासत में हंसता मुस्कुराता नजर आ रहा है। इससे साफ जाहिर है कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।