Noida News : पेड़ पौधों की बच्चों की तरह करें देखभाल
Take care of trees and plants like children
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:12 AM
Noida News : नोएडा। सेक्टर—39 आरडब्ल्यूए द्वारा पर्यावरण सुरक्षा और पौधों के सही तरीके से रखरखाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में पर्यावरणविद् ने पेड़ पौधों के रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया।
Noida News :
आरडब्ल्यूए के महासचिव टीएस अरोड़ा ने बताया कि आरडब्ल्यूए द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरणविद् राखी झा ने सदस्यों व सेक्टरवासियों को बताया कि पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ हमें उनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पौधों में घर में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों के छिलकों को खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। ठंड के समय लगाए गए पौधों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान मंजू पावा ने लाइब्रेरी में नेकी की दीवार का उद्घाटन किया। यहां सेक्टरवासी अपना पुराना सामान, जिनका इस्तेमाल नहीं करते हैं, उसे यहां दे सकते हैं। ताकि जरूरतमंदों को उसका लाभ मिल सके। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अशोक खन्ना ने बताया कि आरडब्ल्यूए की लाइब्रेरी में प्रयोग की जाने वाली लगभग सभी किताबें सेक्टरवासियों द्वारा दी गई हैं। इन किताबों का लाभ बड़ी संख्या में सेक्टर के आसपास के बच्चे उठाते हैं। आरडब्ल्यूए सेक्टर को साफ सुथरा, हरा-भरा तथा सुरक्षित बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है।