Noida News : नोएडा में दोपहिया वाहन चालक तोड़ते हैं सबसे ज्यादा ट्रैफिक रूल्स
Two wheeler drivers break maximum traffic rules in Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:16 AM
नोएडा। नोएडा शहर में दो पहिया वाहन चालक कमिश्नरेट पुलिस के लिए खासा सिरदर्द बने हुए हैं। तमाम सख्ती के बावजूद यातायात नियम तोड़ने में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालक आगे हैं। कमिश्नरेट पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद स्टंटबाजी तथा यातायात नियमों को तोड़ने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है।
पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं दोपहिया वाहन चालक
पुलिस के साथ-साथ अब आम नागरिक भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में हिस्सा ले रहे हैं। आएदिन आम लोगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की वीडियो व फोटो गौतमबुद्ध नगर पुलिस को टैग किए जा रहे हैं। आम नागरिकों द्वारा टैग की गई वीडियो व फोटो के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना बादलपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने व ट्रिपल राइडिंग करने वालों का मोटा चालान काटा है।
आम लोग भी कर रहे हैं पुलिस से शिकायत
फोटो के आधार पर पुलिस ने दोपहिया वाहन संख्या यूपी 16 डीएल 6933 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका 14500 रुपये का चालान किया है। ई-चालान में खतरनाक तरीके से ड्राइविंग, विदाउट हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग की धारा सहित एमवी एक्ट की अन्य धारा के तहत जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक अन्य युवक ने कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस को थाना फेस-2 क्षेत्र के एनएसईजेड में बाइक पर ट्रिपल राइडिंग की एक फोटो भी टैग की है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।