Noida : 'आप' में शामिल हुए समाजसेवी रवि राय जेवर में हैं सक्रिय
Social worker Ravi Rai, who joined AAP, is active in Jewar.
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:49 AM
नोएडा। जेवर नगर पंचायत के सामाजसेवी रवि राय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। आप के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, महासचिव राकेश अवाना एवं जेवर निकाय प्रभारी पंडित जयनारायण कौशिक की मौजूदगी में जिला कार्यालय नोएडा पर रवि राय को पार्टी में शामिल कराया। भूपेन्द्र जादौन ने रवि राय को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर आप में शामिल कराया।
रवि राय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुये हैं। जेवर नगर पंचायत के वासियों को भी दिल्ली जैसी मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
भूपेन्द्र जादौन ने कहा कि जेवर नगर पंचायत के सामाजिक कार्यों से रिश्ता रखने वाले जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता रवि नि:शुल्क रक्तदान शिविर, गरीबों निशुल्क न्याय मदद प्रदान करने के साथ ही महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने दिशा में कार्य करते हैं।
Noida
इस मौके पर पार्टी कार्यलय में जयनारायण कौशिक निकाय प्रभारी जेवर नगर पंचायत, दीपचन्द्र बेलवाल पूर्व नेशनल काउंसिल मेंबर और आनन्द कुमार मौजूद रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।