Ghaziabad News : समाजवाद की स्थापना में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का रहा है योगदान : राम आसरे
Ghaziabad News : Former President Giani Zail Singh has contributed in the establishment of socialism: Ram Aasre
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:35 PM
Ghaziabad News : भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व0 ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि देश में समाजवाद की स्थापना में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का अहम योगदान रहा है।
Ghaziabad News :
ब्लू आर्चिड वेंकटहाल, पुस्ता रोड़ कनावनी, इन्दिरापुरम् गाजियाबाद में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालक आदित्य धीमान तथा अध्यक्षता धर्मेन्द्र सिंह सोहल ने की। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति स्व0 ज्ञानी जैल सिंह के विचारों पर विस्तार चर्चा की।
कार्यक्रम में इन्द्रजीत सिंह धर्मेन्द्र सिंह सोहर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश शर्मा मधुकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई0 विजेश शर्मा विश्वकर्मा ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, यशपाल सिंह धीमान, सुरेंद्र कुशवाहा दिवाकर विश्वकर्मा प्रदेश सचिव सरदार बलबिन्दर सिंह धीमान दिनेश धीमान सीमा जांगिड़ बबीता धीमान निधि विश्वकर्मा दिनेश वत्स विश्वकर्मा ब्रिगेड दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मिन्टू पांचाल एडवोकेट जिला उपाधयक्ष मेरठ राजेंद्र विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष मेरठ, राजू विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, जि़ला प्रभारी मुजफ्फरनगर सुभाष विश्वकर्मा जयप्रकाश विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष अमरोहा, महिपाल विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष सम्भल, कमलकांत धीमान जिलाध्यक्ष शामली, मुकेश शर्मा बिजनौर सहित आदि लोग उपस्थित थे।