Ghaziabad News : गुरुकुल द स्कूल में धूमधाम से सांस्कृतिक समारोह कृष्ण धूमधाम से मना
Ghaziabad News : Krishna celebrated with great fanfare in Gurukul The School
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:53 PM
Ghaziabad News : गुरुकुल द स्कूल में प्री-प्राइमरी के नौनिहालों ने सांस्कृतिक समारोह कृष्णधूमधाम से मनाया। कृष्ण थीम पर समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित अविस्मरणीय प्रस्तुतियाँ दी। मुख्य अतिथि डायरेक्टर इस्कॉन नेशनल कम्युनिकेशन एवं वाइस प्रेसिडेंट दिल्ली इस्कॉन वृजेन्द्र नंदन प्रभु व विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने समारोह का शुभारम्भ किया।
नन्हें शिक्षार्थियों ने भगवान कृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को प्रदर्शित करने वाले नाटकों सहित मनमोहक झाँकियाँ प्रस्तुत की। साथ ही भगवान कृष्ण के जीवन की अनेक घटनाओं को दर्शाकर दृढ़ संकल्पित होकर चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। विद्यालय के निदेशक सचिन वत्स ने बच्चों की कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने कहा कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य बच्चों में जीवन कौशल और मूल्यों का समावेश करना व भारतीय समृद्ध गौरवशाली संस्कृति को संजोए रखना है।