
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के लोनी की लाल बाग कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक टेंट कारोबारी के चार मंजिला मकान में भीषण आग लगने के बाद अंदर फंसी दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाने की लाल बाग कॉलोनी में टेंट कारोबारी सतीश के घर में सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। इसके चलते दम घुटने से सतीश की 70 वर्षीय मां बरतो देवी तथा 42 वर्षीय बहन ममता की मौत हो गई। ट्रॉनिका सिटी और साहिबाबाद से गईं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि परिवार में कुल 11 लोग थे, जिनमें से 9 को बचा लिया गया।
[caption id="attachment_94748" align="alignnone" width="700"]
Ghaziabad News[/caption]
बताया गया है कि घर में आग लगन से 2 मिनट पहले ही सतीश की पत्नी कुसुम रोजाना की तरह मंदिर चली गई थी, जबकि सतीश अपनी मां और बहन के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे। मकान में धुआं फैलने के बाद वह नींद से जागा और शोर मचाता हुआ मकान की छत पर पहुंचकर पड़ोसी के मकान से उतरकर नीचे आ गया, लेकिन हड़बड़ी में उसकी मां और बहन नीचे की तरफ भाग और धुएं से दम घुटने कारण वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं। दम घुटने से कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद दोनों महिलाओं के शवों को निकाल लिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।