
Ghaziabad : गाजियाबाद में एक वीडियो वायरल हो रहा है हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार सवार व्यक्ति युवा को बोनट पर लिटाकर गाड़ी दौड़ा रहे हैं। यह वीडियो गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कार सवार युवा को बोनट पर लिटाकर कई किलोमीटर तक गाड़ी को दौड़ाया रहे है। इस बीच युवा के साथ आई महिला ने पुलिस को जानकारी दी।
गाजियाबाद में एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को बाइक सवारों ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि वैगनआर कार जो टैक्सी नंबर है उसके बोनट पर एक शख्स बैठा हुआ है और बाइक वाले बार-बार उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कार सवार रुक नहीं रहा है। कार चालक बेहद खतरनाक तरीके से कार को चला रहा है।
यह गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के मोहन नगर इलाके का है। आप देख सकते हैं कि एक टैक्सी नंबर वैगनआर कार के बोनट पर एक शख्स लटका हुआ है और वैगनआर वाले उसे तेजी से ले जा रहे हैं।
[video width="320" height="564" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/C7ZzdQQWWdfrT6m5.mp4"][/video]