
Ghaziabad News : नोएडा से सटे शहर गाजियाबाद से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां वसुंधरा इलाके के सेक्टर 3 में स्थित एक होटल और बैंकट हाल में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दी। फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
गाजियाबाद के थाना इंदिरा पुरम क्षेत्र में स्थित वसुंधरा सेक्टर 3 में बने किंग्सफ्लॉक होटल और बैंकट में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख शुरूआत में स्थानीय लोगों और होटल स्टॉफ ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग होने के कारण इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। गाजियाबाद के एफएसओ ने बताया कि तुरंत मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भेजी गई हैं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
इस घटना में फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। बिल्डिंग में कांच व लकड़ी का काम हो रखा था, जिस कारण आग ज्यादा भड़क गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी लगे हुए थे।