गाजियाबाद का एक ऐसा स्कूल जहां कभी पढ़ाया करती थी दुर्गा भाभी
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:58 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद। गाजियाबाद का कन्या वेदिक विद्यालय इंटर कॉलेज एक ऐसा कॉलेज है जहां कभी प्रशिद्ध क्रांतिकारी दुर्गा भाभी शिक्षिका के रूप में पढ़ाया करती थी। उसी विद्यालय के स्थापना दिवस पर इस स्कूल की क्रांतिकारी शिक्षिका दुर्गा भाभी को याद किया गया और उनके इतिहास के पन्ने पलटे गए और उन्हें याद किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी इस स्कूल के समिति के सदस्य रह चुके हैं।
100 वर्षों की बुनियाद में नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संदेश निहित
कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद ने इतिहास के पन्ने पलटे और कहा कि जिस स्कूल की शिक्षिका क्रांतिकारी दुर्गा भाभी रही हों उस स्कूल की 100 वर्षों की बुनियाद में नैतिक शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संदेश हमेशा स्कूल की गौरव गाथा कहता रहेगा। और अब हमारे छात्रों और शिक्षकों दोनों का दायित्व है वह कन्या वेदिक इंटर कॉलेज की गौरव गाथा को अपने दायित्व और शिक्षा से आगे बढ़कर देश के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते रहें। यह संदेश राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में दिया है।
Ghaziabad News
सांसद एवं मंत्री जनरल वीके सिंह एवं राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी रहे मौजूद
कन्या वेदिक इंटर कॉलेज स्थापना दिवस पर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह एवं राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे और उन्होंने ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। लेकिन कार्यक्रमों की व्यस्तता के अनुरूप उनके आने का समय अलग अलग रहा। केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन विभाग जनरल वीके सिंह और राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षकों के छात्रों के प्रति दायित्व दोनों की सराहना करते हुए स्कूल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा छात्र और शिक्षक का नाता बहुत ही गहरा और सुंदर होता है और हमें दोनों को अपना अपना दायित्व निभाते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित होने की भावना पैदा करनी चाहिए। डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि आज का छात्र कल का भारत का भविष्य है। इसलिए हमें स्कूल की 100 वर्षों की यात्रा में शामिल रहीं क्रांतिकारी और दुर्गा भाभी जैसी स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी के पद चिन्हों पर चलकर अपने दायित्व को निभाते हुए अपनी भूमिका राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए।
Ghaziabad News in hindi
क्रांतिकारी शिक्षक स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम में पेश किया
इस मौके पर कन्या वेदिक स्कूल इंटर कॉलेज के छात्रों ने क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के संदेश को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी खूबसूरत नित्य नाटिका के साथ धूमधाम से प्रस्तुत किया। और पूरे कार्यक्रम में छात्रों का जोश बना रहा। और इस टीम में शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंध निदेशक शरद गर्ग, डॉ मनीष, डॉक्टर राम अवतार जिंदल, अश्विनी प्रकाश, विजय जनरल प्रधानाचार्य कटारिया आदि मौजूद रहे।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।