बैंक्वेट हाल मालिक का गायब बेटा अपनी ही गाड़ी में मिला खून से सराबोर
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में बैंक्वेट हॉल संचालक का 2 दिन से गायब बेटा अपनी गाड़ी में घायल अवस्था में खून से सराबोर बेहोश पाया गया
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:16 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में बैंक्वेट हॉल संचालक का 2 दिन से गायब बेटा अपनी गाड़ी में घायल अवस्था में खून से सराबोर बेहोश पाया गया। चालक का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और मैनुअल जांच के बाद मामले की जांच कर रही है।
क्या था पूरा मामला
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर सेक्टर 3 बैंक्वेट हॉल के संचालक घायल रजनीश (45) के पिता राजवीर सिंह ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को बेटे पर हमले की शिकायत दी थी। राजवीर सिंह ने अपने बेटे की गायब होने की शिकायत पुलिस में की थी और कहा था कि वह 18 नवंबर को इनोवा गाड़ी लेकर निकला था और तब से गायब है। रजनीश को ढूंढने के लिए बेनिफिट हाल के सभी कर्मचारी और उनके परिवार उन्हें ढूंढने में निजी तौर पर भी लगा था। रजनीश से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी क्योंकि उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
2 दिन बाद किसी परिचित का फोन आया कि रजनीश की गाड़ी राजेंद्र नगर में ही खड़ी है
दी गई जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे बैंक्वेट प्रबंधक को एक परिचित शाहिद कुरैशी ने रजनीश की गाड़ी राजेंद्र नगर में खड़ी होने के बारे में बताया। सूचना मिलते ही तुरंत परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे। उन्होंने रजनीश को अपनी गाड़ी में वहां खून से सराबोर चालक के बराबर वाली सीट के पीछे बेहोश पाया।
Ghaziabad News in hindi
गंभीर हालत में ले गए हॉस्पिटल
घायल को तुरंत मोहन नगर के एक अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कौशांबी के यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया। पिता के मुताबिक, बेटे के सिर, नाक व पसलियों में फ्रैक्चर है। डॉक्टर आईसीयू में उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो गाड़ी से एक व्यक्ति निकलता नजर आ रहा था। उन्होंने बेटे पर हमले की शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से युवक की पहचान कर उसे जल्द जांच के बाद हिरासत में लिया जाएगा।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।