बड़ा खुलासा..गाजियाबाद में तीन स्थानों से 138 किलो गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद में गांजा चरस जैसे नशीले पदार्थों का बिकना और युवा पीढ़ी में उनका जगह-जगह बढ़ता इस्तेमाल कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बना हुआ है
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:13 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद में गांजा चरस जैसे नशीले पदार्थों का बिकना और युवा पीढ़ी में उनका जगह-जगह बढ़ता इस्तेमाल कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट ने इस बाबत चप्पे चप्पे पर पुलिस टीम गठित करके नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर धर पकड़ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत ही तीन स्थानों पर 137 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस गांजे की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पहली घटना में छत्तीसगढ़ से लेकर आए 124 किलो गांजा की खेप दो तस्करों से पकड़ी गई है। इसके साथ ही दूसरी घटना में गाजियाबाद कौशांबी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता मिली। पुलिस कमिश्नरेट कौशांबी पुलिस टीम ने ईडीएम मॉल के बैरियर पर अंतरराज्यीय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी संख्या में 11 किलो 300 ग्राम गांजा, दो मोबाइल की पैड, दो रंगीन छाया प्रति चालान बरामद हुए हैं। तीसरी घटना में ट्रॉनिका सिटी में भी दो तस्करों को गिरफ़्तार करके उनसे भी दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
छत्तीसगढ़ से लाया गया 124 किलो गांजा बरामद
पुलिस के मुताबिक 124 किलो गांजे की खेप की जानकारी मुखबिर सूत्रों से मिली थी और पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने अपनी टीम का जाल बिछाकर चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। यह अंतरराष्ट्रीय तस्कर छत्तीसगढ़ से 124 किलोग्राम गांजे की खेप ला रहे थे। यह तस्कर छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों , दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में गांजे की तस्करी करते थे। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम चेतराम पुत्र कल्याण सिंह निवासी फतेहपुरी, दूसरा अभियुक्त प्रवेश पाल पुत्र प्रेमपाल सिंह हाथरस निवासी बताया गया है।
दूसरी घटना में पकड़े गए अभियुक्त की पहचान
पुलिस के अनुसार ईडीएम मॉल के पास से गिरफ्तार एक अभियुक्त 49 वर्षीय कफील अहमद सिद्दीकी पुत्र इजहार सिद्दीकी निवासी काजीबाड़ा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के रूप में पहचान की गई है। दूसरा अभियुक्त नौशाद पुत्र शमशाद ग्राम गंगरू थाना कांथला जिला शामली को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त नौशाद की उम्र 45 वर्ष है।
अंतरराज्यीय स्तर पर करते थे गांजे की तस्करी
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने खुलासा किया कि यह अंतर राज्य स्तर पर गांजा की अवैध तस्करी करने में लिप्त हैं। उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में गांजे की सप्लाई करते रहे हैं।
Ghaziabad News in hindi
तीसरी घटना में मुजफ्फरनगर शामली के तस्कर हैं अभियुक्त
पुलिस ने बताया दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इन दोनों अभियुक्तों पर अन्य मामले भी दर्ज हैं। अभियुक्त नौशाद के खिलाफ थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद में गोवंश अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। और एक मामला जनपद इटावा में दर्ज है दूसरे अभियुक्त के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ में मुकदमा दर्ज है वह भी गो हत्या और कुर्ता के प्रति अधिनियम में उसके खिलाफ मुकदमा का अपराधिक इतिहास पाया गया है। कौशांबी पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है दोनों अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धारा में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ट्रॉनिका सिटी में दो तस्कर 2 किलो 300 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार
तीसरी घटना में थाना ट्रॉनिका सिटी के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टीम गठित करके दो गांजा बेचने वालों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही छानबीन करके पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहसिन और आदिल के रूप में हुई है। मोहसिन मलिक उर्फ माही गुलशन का पुत्र है जो नगर पालिका खन्ना नगर थाना अंकुर क्षेत्र का निवासी है। और दूसरा अभियुक्त आदिल पुत्र इस्लाम सी 16 त्यागी मार्केट अंकुर बिहार का रहने वाला है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।