शटर तोड़कर चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में शटर तोड़कर चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। यह चोर इंदिरापुरम, कवि नगर, आसपास के कई इलाकों में शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:40 AM
Ghaziabad News पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में शटर तोड़कर चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। यह चोर इंदिरापुरम, कवि नगर, आसपास के कई इलाकों में शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे इनके खिलाफ कई घटनाओं का आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस को मिला है। पुलिस ने चारों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल एक लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस टीम चारों शातिर चोरों के अपराधिक रिकार्ड और किए गए अन्य घटनाओं की छानबीन कर रही है।
चारों चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया
पुलिस कमिश्नर और कोतवाली डीसीपी निमिष पटेल ने बताया कि यह चोर शटर तोड़कर या खोलकर रात्रि में गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में चोरी करते थे। इसमें कवि नगर इंदिरापुरम आदि शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन्होंने शटर तोड़कर कई घटनाओं को अंजाम दिया। जानकारी में आया था कि कई अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शटर तोड़कर चोरी की जा रही है। इस बाबत पुलिस ने टीम गठित की और चोरों द्वारा की गई घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस मैन्युअल इंटेलिजेंस मुखबीर व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर इन चोरों को गिरफ्तार किया।
Ghaziabad News in hindi
चोरों का खंगाला जा रहा रिकार्ड
हिरासत में लिए गए चोरों की रिंकू, पिंकू, सचिन और अभिषेक के रूप में पहचान हुई है। इनकी अपराधिक रिकॉर्ड तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इन चोरों से पिछली तमाम घटनाओं के बाबत जानकारी ली जा रही है और पूछताछ की जा रही है। इन्होंने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया और क्या-क्या चोरी की। आरोपी चारों चोरों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।