दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं
दिल्ली में रहने वाली एक युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:37 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद (चेतना मंच)। दिल्ली में रहने वाली एक युवती से गाजियाबाद में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीख रही युवती को उसी सुनसान सड़क की झाडि़यों में ले जाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया। रेप की ये वारदात 30 नवंबर की शाम को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी।
आरोपियों का विरोध करने पर सहेली और उसके बॉयफ्रेंड को भी बंधक बनाया
पीडि़त युवती जिस वक्त स्कूटी से आ रही थी उस समय मौके पर उसकी सहेली और सहेली का बॉयफ्रेंड भी मौजूद था। रिपोर्ट के मुताबिक जब पीडि़ता की सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने आरोपियों का विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।
पुलिस को आरोपियों के कुछ सुराग मिले हैं
गैंगरेप की इस वारदात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के कुछ सुराग भी मिले हैं। वहीं पीडि़ता के मुताबिक 3 आरोपी थे जिसने इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया।
Ghaziabad News in hindi
सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखते वक्त हुआ यह हादसा
एफआईआर के मुताबिक पीडि़त युवती 30 नवंबर की शाम को करीब 6 बजकर 35 मिनट पर फैक्ट्री से लौट रही थी। इस दौरान पीडि़त युवती अपनी फ्रेंड के साथ खानपुर जाने वाली एक सुनसान सड़क पर स्कूटी सीखने लगी। इसी दौरान फोन आने पर युवती रुककर बात करने लगी। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो तीन युवक पीछे खड़े थे। तीनों लड़कों ने पीडि़त युवती और उसके दोस्तों पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए धमकाया। इसके बाद सभी आरोपी पीडि़ता को अपने साथ जबरदस्ती झाडिय़ों में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीडि़त युवती और उसके दोस्त घर पहुंचे और परिजनों को पूरी वारदात की जानकारी दी। फिर परिवार की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ सदिंग्धों को हिरासत में लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।