Ghaziabad News: नगर विकास की बैठक में,लोनी गाजियाबाद पर सुनवाई,विधायक सुनील शर्मा हुए शामिल
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 12:34 PM
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की स्थानीय निकाय प्रतिवेदन जांच समिति के अंतर्गत नगर विकास विभाग की बैठक में नगर पालिका, नगर निकाय के विकास विभागों से संबंधित सुनवाई हुई। इस बैठक में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी मे अयोध्या से लेकर मोदीनगर गाजियाबाद तक के प्रस्तर प्रस्तुत किए गए। उल्लेखनीय है विधायक श्री शर्मा जी निकाय प्रतिवेदन जांच समिति के सभापति हैं। उल्लेखनीय है इस बैठक में साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा जी के अलावा नगर विकास परिषद मेरठ नगर विकास परिषद मुरादनगर नगर विकास परिषद लोनी नगर विकास परिषद अयोध्या नगर पालिका लखनऊ के स्तर प्रस्तुत किए गए।
Ghaziabad Newsस्थानीय निकाय प्रतिवेदन जांच समिति की बैठक
Ghaziabad News स्थानीय निकाय प्रतिवेदन जांच समिति की बैठक में 18 विभाग होते हैं जिसके अंतर्गत नगर विकास विभाग अपने क्षेत्र के लिए चौतरफा विकास के लिए तमाम योजनाएं शामिल रहती है ,जैसे पेयजल योजना ,स्ट्रीट लाइट, सीवर एंड ड्रेनेज सिस्टम, नगरी झील तालाब संरक्षण , शहीद स्मृति ऑडिटोरियम पार्कों का निर्माण, कान्हा गौशाला योजना बेसरा पशुओं के लिए योजना इत्यादि। इन योजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद सहित लगभग 15 जिलों के लिए वर्ष 2023 के वित्तीय बजट में 570 .98की स्वीकृति दी थी. न्यायपालिका और,नगर निगम स्तर पर आवासीय योजना से लेकर पार्कों के निर्माण तक तमाम निविदाएं जाती हैं और उनको जमीनी स्तर पर लाने के लिए विभिन्न टेंडर भरे जाते हैं और नियुक्तियां की जाती है इन योजनाओं और नियुक्तियों में तमाम तरह की समस्याएं नए प्रस्ताव बजट टेंडर की व्यवस्था की जाती है और इस व्यवस्था के दौरान जांच के लिए लेखा जोखा होता है कमिश्नर स्तर पर हर विभाग के लिए ऑडिट होता है और अगर इनसे संबंधित कोई गड़बड़ियां या नए प्रस्ताव हैं तो उनके निस्तारण की सुनवाई प्रशासन स्तर पर होती है ,और जब प्रशासन स्तर पर विकास के विभिन्न पहलुओं को देखने के बाद इन प्रस्तावों, जांच बजट निविदाएं आदि पर जो प्रतिवेदन होते हैं उन प्रतिवेदन पर लखनऊ सचिवालय में सुनवाई होती है। आज लखनऊ में स्थानीय निकाय प्रतिवेदन जांच समिति के अंतर्गत नगर विकास की बैठक में अयोध्या लखनऊ लोनी गाजियाबाद आदि के प्रस्तर सामने रखे गए और उन पर सुनवाई हुई यह बैठक कल भी चलेगी।