Ghaziabad News: "मेरी माटी मेरा देश" अभियान, देश को 140 करोड लोगों से जोड़ने का संकल्प": जेपी नड्डा
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:57 PM
Ghaziabad News: मीना कौशिक। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज गाजियाबाद के कृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री जेपी जेपी नड्डा ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अमृत महोत्सव के साथ अमृत काल में प्रवेश किया है और आज मेरी माटी मेरा देश 140 करोड लोगों को जोड़ने के संकल्प का आवाहन है... और इस अवसर पर हम यह भी संकल्प लेंगे कि हम देश भर में "मेरी माटी मेरा देश" के तहत घर-घर जाकर 140 करोड लोगों से जुड़ेंगे और विशेष तौर से हम पंचायत और वार्ड स्तर पर राष्ट्रभक्तों के परिजनों से मिलकर उन्हें याद करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेंगे। हम उनसे एक चुटकी मिट्टी और एक चुटकी चावल लेकर अमृत कलश में राजधानी दिल्ली कर्तव्य पथ पर ले जाकर वहां संकल्प लेंगे और फिर इस एक चुटकी मिट्टी से करोड़ों की भावनाओं को जोड़ते हुए अशोक वाटिका का निर्माण कराया जाएगा जो विश्व के पर्यटन का आकर्षण का केंद्र होगा... अमृत महोत्सव के अंतिम पड़ाव के अंतिम कार्यक्रम और अमृत काल की शुरुआत में "मेरी माटी मेरा देश" का शुभारंभ करते हुए यह विचार आज भाजपा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में व्यक्त किए।
Ghaziabad News
मेजर मोहित शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजेंद्र नगर स्थित शहीद मेजर मोहित शर्मा के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट करके अपने कलश में एक चुटकी मिट्टी और एक चुटकी चावल लिए और उनके परिजनों की राष्ट्रभक्ति से सराबोर होते हुए कहा मेजर मोहित शर्मा का बलिदान कभी खाली नहीं जाएगा पूरा देश उनके साथ खड़ा हुआ है।
Ghaziabad Newsअशोक वाटिका का निर्माण कराया जाएगा
सत्येंद्र सिसोदिया जी ने भी अपने संदेश में यही कहा कि हम जब प्रातः वंदन करते हैं तो सबसे पहले अपनी धरती मां यानी मिट्टी का भी वंदन करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत महोत्सव में हमें ऐसे तमाम कार्य करने के कार्यक्रमों से जोड़ा जिसमें भारत कोने-कोने से जुड़ा है और इस श्रृंखला में अमृत काल में प्रवेश करते हुए 140 करोड़ लोगों के जोड़ने के साथ ही यह अमृत कलश भारत की गौरव गाथा अशोक वाटिका में रहेगा। भाजपा संगठन के पदाधिकारी पूरे देश में "मेरी माटी मेरा देश" की गौरव गाथा के साथ जनता से जुड़ेंगे और यह अद्भुत क्षण होंगे कि जब हम देश के कोने कोने में शहादत करने वाले सैनिकों, पुलिस वालों, स्वतंत्रता सेनानियों या किसी भी रूप में राष्ट्र को समर्पित शहीदों के परिवार जनों से मिलकर हम उनके साथ यह बताएंगे कि कि आपके साथ पूरा राष्ट्र खड़ा है आपके बेटे का बलिदान धरती पुत्र के बेटे का बलिदान राष्ट्रभक्ति की गौरव गाथा सदियों सदियों तक कहता रहेगा।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।