Ghaziabad News : तमिल के क्रेजी स्टार विजित के साथ अभिनय के जौहर दिखाएंगी नदिया
Nadia
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2022 03:45 PM
Ghaziabad News : गाजियाबादः शहर की नदिया तमिल फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। वे जल्द ही तमिल फिल्म के फाइव पोंडवी में क्रेजी स्टार विजित के साथ अभिनय के जौहर दिखाएंगी। फिल्म की शूटिंग चैन्नई के अलावा केरल व मुम्बई में भी होगी। शूटिंग के लिए नदिया 27 नवंबर को चैन्नई के लिए रवाना हो जाएंगी। तमिल फिल्म शनाटा से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली नदिया ने बताया कि फिल्म में पांच हीरोईन होंगी। तमिल की यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें पांच हीरोईनें एक साथ नजर आएंगी। के फाइव पोंडवी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और निर्माता एम पी एलगन व निर्देशक शिवा राहुल हैं। मार्शल आर्ट में निपुण नदिया ने शनाटा में एक्शन भी किया था। शनाटा थियेटरों में रिलीज हो चुकी है और जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। नदिया पंजाबी एलबमों में भी काम कर रही हैं। उनका पहला पंजाबी एलबम यका रिलीज हो चुका है, जिसे काफी पसंद किया गया। दो दिन बाद उनका दूसरा पंजाबी एलबम भी रिलीज होने वाला है। नदिया तमिल फिल्मों में ही अपना कैरियर बनाना चाहती हैं और फिलहाल उनका बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय करने का कोई इरादा नहीं है। नदिया कोरियोग्राफर के रूप में टी सीरिज से भी जुडी हैं।