इंदिरापुरम में महिला से अश्लील हरकत, पति ने किया विरोध.. जानें फिर क्या हुआ
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
07 Nov 2023 06:44 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने झुग्गी में जबरन घुसकर महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पति पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सारिक, उस्मान, फरमान और आरिफ बताए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई
मामला एक नवंबर की देर रात का बताया गया है। महिला और उसके पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कार्रवाई न होने की स्थिति में महिला ने उच्च अधिकारियों से सहायक पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। तब पुलिस के अधिकारियों द्वारा चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Ghaziabad News in hindi
जबरन झुग्गी में घुस गए थे आरोपी
महिला ने शिकायत दी कि रात 11 बजे झुग्गी में इमरान, सारिक, उस्मान, फरमान और आरिफ जबरन घुस गए। इमरान ने उनसे छेड़छाड़ और अश्लीलता की। महिला ने शोर मचाया, पति ने विरोध किया तो आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि युवकों ने विरोध के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। कोतवाली जाकर पुलिस को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।