पुलिस को अंग्रेजी शराब के तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:33 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:33 AM
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत क्राइम ब्रांच पुलिस ने आज अवैध शराब बेचने वाले एक अंतर राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तस्कर से 475 अवैध शराब की पत्तियां बरामद की गई हैं, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख बताई गई है। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर शराब की सप्लाई की डिमांड हो सकती है। टीम गठित करके इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि सप्लाई कहां से हुई और कहां जानी थी।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी सच्चिदानंद ने दी जानकारी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की टीम को अवैध अंग्रेजी शराब तस्कर को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है यह जानकारी क्राइम ब्रांच के एडीसीपी सच्चिदानंद ने दी। उन्होंने बताया की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक तस्कर से 30 लाख की शराब ₹475 पेटीएम बरामद की है।
अभियुक्त ज्ञानेंद्र साइकिल का काम करता था
अभियुक्त का नाम ज्ञानेंद्र है यह साइकिल का काम करता था और कुछ दिन पहले राहुल और मुकेश के संपर्क में आया था। यह दोनों राहुल और मुकेश बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और वे वहां पर यहां से सस्ती शराब खरीद कर बड़ी आमदनी करने के फेर में बिहार व अन्य जिलों में शराब की तस्करी करते रहे हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी सच्चिदानंद एडीसीपी के मुताबिक मसूरी थाना क्षेत्र से क्राइम ब्रांच को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस की गहन पूछताछ में गिरफ्तार ज्ञानेंद्र ने खुलासा किया है कि वह यह सप्लाई हरियाणा चंडीगढ़ बिहार पंजाब हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी करता था। और उसके पीछे बिहार के मुजफ्फरपुर और मुकेश का भी हाथ है जिनके संपर्क में आया था। क्राइम ब्रांच के एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई की संभावना की जा रही है।
Ghaziabad News in Hindi
ट्रक भी किया गया है बरामद
पुलिस के मुताबिक 475 शराब की अंग्रेजी पेटी के साथ एक ट्रक भी बरामद किया गया है जिस पर नेम प्लेट नहीं लगी है टीम बनाकर तस्कर गैंग की तलाश की की जा रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।