
Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार की रात गाजियाबाद पुलिस और गौकश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक गौकश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। गौकश को घायलावस्था में ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस क्षेत्र के अबलपुर बम्बे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक सूचना मिली कि कुछ गौकश अमराला जाने वाले बम्बे की पटरी पर खेतो में गौकशी करने वाले है। इस सूचना पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गौकश रस्सी से बंधी हुई गाय को काट रहे थे। पुलिस वालों को देखते ही दोनों गौकश फायरिंग करते हुए भागने लगे। गौकशों द्वारा फायरिंग किए जाने के जवाब में
भोजपुर थाना पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक गौकश घायल हो गया, जबकि दूसरा गौकश मौके से फरार हो गया। पकडे गये घायल गौकश ने अपना नाम रिहान पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम त्यौडी 13 बिस्वा थाना भोजपुर गाजियाबाद बताया और अपने भागे हुये साथी का नाम वकील निवासी कलछीना भोजपुर बताया।
पकड़े गए गौकश रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की महिंद्रा पिकअप गाड़ी, एक तमंचा व कारतूस, दो जिंदा गाय और गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। Ghaziabad News