गाजियाबाद प्रशासन ने आने वाले त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक गाजियाबाद में धारा 144 लगा दी है
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:14 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद प्रशासन ने आने वाले त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक गाजियाबाद में धारा 144 लगा दी है। और इसके तहत बहुत सारी पाबंदियां लगाई गई हैं और अगर आपने उन पाबंदियों को तोड़ने की कोशिश की तो फिर आपकी खैर नहीं। गाजियाबाद में कुछ सार्वजनिक और राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद़़देनजर क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान क्या-क्या पाबंदियां लगाई गई हैं हम आपको बताते हैं।
क्यों लगाई है धारा 144
नव वर्ष की संध्या, हनुमान जयंती, चौधरी चरण सिंह की जयंती, क्रिसमस पर्व और मकर संक्रांति जैसे कई पर्व हैं। इन पर्वों को सुरक्षित और खुशनुमा बनाने के लिए शांति और कानून व्यवस्था बनाना जरूरी है इसलिए शासन ने धारा 144 लगाई है। और यह धारा 15 जनवरी तक रहेगी।
क्या-क्या है पाबंदियां 15 जनवरी तक
गाजियाबाद में अगर आप छत पर ईंट पत्थर, कांच की बोतल आदि सामान रखते हैं या फिर आप पैराग्लाइडर और ड्रोन को उड़ाने की कोशिश करते हैं तो आपकी खैर नहीं। अगर ऐसा पाया गया तो आप परेशानी में आ सकते हैं, आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यही नहीं सड़कों पर 5 से अधिक लोगों के खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है इसे भी तोड़ने पर कानून का शिकंजा आपको पकड़ लेगा।
Ghaziabad News in hindi
ड्रोन और पैराग्लाइडर्स पर भी पाबंदियां 15 जनवरी तक
बिना इजाजत 15 जनवरी तक आप किसी तरह का ड्रोन या ग्लाइडर्स या उड़ने वाली गतिविधियों का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते। सुरक्षा के दृष्टि से धारा 144 में इन पर पाबंदियां लगाई गई है। इस बीच में बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार की चुनावी गतिविधि, पंपलेट बांटने या सार्वजनिक कार्यक्रम करने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
कोई भी कार्यक्रम करने के लिए अनुमति लेना होगा
अगर आपने किसी भी कार्यक्रम, धरना प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रम का मन बनाया है तो तमाम पाबंदियों के मद्देनजर कोई भी कार्यक्रम करने से पहले प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य होगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।