गाजियाबाद में नोएडा पुलिस को पड़े जान के लाले, भगा भगा कर मारा
गाजियाबाद के गांव मसौता में नोएडा पुलिस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वहां उनकी जान के लाले पड़ गए। उनकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली गई
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2023 06:34 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद के गांव मसौता में नोएडा पुलिस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वहां उनकी जान के लाले पड़ गए। उनकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली गई और गाड़ी में भी तोड़फोड़ हुई। नोएडा पुलिस की हालत यह हुई कि उनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने की नौबत आ गई। आखिरकार गाजियाबाद पुलिस को बीच में आना पड़ा और गाजियाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपियों की पहचान शुरू की और चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई शुरू की गई है और अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।
क्या था पूरा मामला
नोएडा पुलिस गाजियाबाद की मसौता गांव में किसी मामले को लेकर दबिश देने गई थी और गांव में जाने के दौरान उन्हें पुलिया से गुजरना था। पुलिया के पास रास्ता संकीर्ण था जहां एक ही गाड़ी एक बार में गुजर सकती थी। जानकारी के मुताबिक वहां अंकित गाड़ी में बैठा हुआ था पुलिस वालों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा। युवक के गाड़ी नहीं हटाने पर सादे कपड़ों में पुलिस वाले ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। नोएडा पुलिस में तीन पुलिस वाले पुलिस वर्दी में नहीं थे और जो दूसरा था वह सिर्फ एक ही पुलिस वर्दी में था। जब ऑल्टो कार में बैठे युवक अंकित को पुलिस वालों ने थप्पड़ मारा तभी गांव वालों और शादे कपड़ों में पुलिस के बीच नोक झोंक शुरू हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि और गांव वाले उसकी मदद के लिए इकट्ठा होकर आ गए और सादे कपड़ों में गए पुलिस वालों को भगा भगा कर मारा। क्योंकि दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट की नौबत आ गई थी। लेकिन उस मारपीट में वहां नोएडा पुलिस की जान के लाले पड़ गए और गांव वालों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव वालों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया और उनकी सर्विस रिवाल्वर भी लूट ली। उसके बाद गांव में भारी पुलिस पलटन तैनात कर दिया गया। जब गाजियाबाद पुलिस के संज्ञान में यह घटना आई तो उन्होंने तुरंत मौके पर जाकर आरोपियों की पहचान करना शुरू किया।
Ghaziabad News in hindi
गाजियाबाद पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
गाजियाबाद पुलिस ने मसोता गांव में नोएडा पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के मामले को लेकर अपनी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों की पहचान की जिसमें गांव के विशाल, अंकित, मूल चौहान और रिंकू के रूप में पहचान की गई। और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है। नोएडा सेक्टर 63 की पुलिस ग्राम मसोता में किसी मामले में दबिश को लेकर पहुंची थी। लेकिन गांव वालों ने मिलकर कथित रूप से पुलिस वालों पर हमला बोल दिया, उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।