इमरजेंसी डायल 112 की महिला संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:15 AM
Ghaziabad News उत्तर प्रदेश में इमरजेंसी नंबर डायल 112 की संविदा महिला कर्मियों ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन अभियान चलाया है और आज इस बाबत इमरजेंसी डायल 112 की संविदा महिला कर्मचारियों ने गोविंदपुरम थाना गाजियाबाद के अंतर्गत प्रदर्शन किया और वह सड़कों पर उतर आई। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनकी मांगे मानने के बावजूद उन्हें लाठी बरसाने और फैमिली को लेकर धमकियां दी जा रही है। संविदा महिला कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा, हम इमरजेंसी डायल 112 पर पूरा यूपी संभालते हैं और हमारी मांगें नहीं पूरी की जा रही। हम पर लाठी बरसाओ या हमें जान से मार दो हम नहीं हटेंगे।
अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया
गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में पीएसी में बने डायल 112 की संविदा पर काम करने वाली महिला कर्मचारी भारी संख्या में इकट्ठी हुई और उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा है कि प्रशासन को हमारी मांगे माननी ही पड़ेगी। हम अपनी मांगों के बगैर नहीं हटेंगे। हमारा वेतन बढ़ाया जाना चाहिए और हमारी जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।
डायल 112 इमरजेंसी नंबर
उल्लेखनीय है कि अप डायल 112 नंबर प्रदेश की तमाम आपातकालीन और तमाम शिकायतों पर काम करने वाला विभाग है और इसमें संविदा महिलाएं कॉल को अटेंड करती है और प्रशासन को भेजती हैं। उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। वर्तमान डायल 112 इमरजेंसी की संविदा महिलाओं ने अपने-अपने स्थान पर जगह-जगह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज किया है। ऐसी बाबत गाजियाबाद गोविंदपुरम में भी इन महिलाओं ने अपना आक्रोश जताया और अपनी मांगें सामने रखी।
Ghaziabad News in hindi
लाठी बरसाने और धमकी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान महिला संविदा कर्मचारियों ने कहा कि हम इमरजेंसी डायल 111 पर पूरा यूपी संभालते हैं और इतना महत्वपूर्ण काम करते हैं हम पिछले 5 सालों से 10 या 12000 जैसे मामूली वेतन पर कार्य कर रहे हैं लेकिन हमारा वेतन बढ़ाया जाना चाहिए। इतनी महंगाई के दौर में हमने अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़कर भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाओं में इमरजेंसी में सेवाएं दी है, हमारी सैलरी 18000 तक की जानी चाहिए। उसकी जगह हमें धमकियां दी जा रही हैं और लाठियां बरसाई जा रही हैं।
लखनऊ में भी बरसाई गई लाठियां
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी 112 सर्विस में लगी संविदा महिला कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया। इस बाबत गाजियाबाद गोविंदपुरम में प्रदर्शन करने वाली संविदा महिला कर्मचारियों ने साफ तौर पर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे लखनऊ प्रदर्शन पर लाठियां डंडे बरसाई गई है। और यहां भी हमें और हमारे परिवार की बाबत धमकियां दी गई है लेकिन हम नहीं हटेंगे। क्योंकि हमने महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं, हमें जान से मार दो या डंडे लाठी बरसाओ हम अपनी मांगों पर लेकर डटे रहेंगे।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।