Ghaziabad: शादी का पण्डाल बना युद्ध का मैदान, ख़ूब पिटे बराती व घराती
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद शहर से एक अजीबोगरीब ख़बर सामने आ रही है। एक होटल में शादी के दौरान इस क़दर लाठी डंडे चले कि शादी का पंडाल युद्ध के मैदान में बदल गया। चारों तरफ़ मारपीट, रोना धोना और बस चीख पुकार मची थी।
Ghaziabad News
यह मामला ग़ाज़ियाबाद में सक्रिय भाजपा नेता के होटल का बताया जा रहा है। इस नेता ने होटल में कई संदिग्ध युवकों को बाउंसर बनाकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दे रखी है। होटल में शादी का समारोह चल रहा था, तभी शादी में शामिल मेहमानों की होटल के एक कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई तो बस इतनी सी बात पर गार्डों के वेश में तैनात गुंडों ने शादी में आए हुए मेहमानों को पीटना शुरू कर दिया। इन गुंडों ने महिलाओं बच्चों यहाँ तक कि बुजुर्गो तक को भी नहीं बख़्शा।
इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं यह दुखद हादसा ...
[video width="320" height="564" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-26-at-4.29.28-PM.mp4"][/video]
मज़ेदार बात तो यह है कि ग़ाज़ियाबाद पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए होटल मालिक को संरक्षण प्रदान किए हुए हैं। शादी का मंडप युद्ध के मैदान में परिवर्तित होने वाला यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है लोग सवाल उठा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में यह गुंडाराज है या रामराज ???
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।