
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। इस महिला ने अपने ब्वायफ्रेंड की बहन के साथ ऐसा काम किया है, जिसे सुनकर हर कोई परेशान है। लोग कह रहे हैं कि ब्वॉयफ्रेंड की बहन के साथ ऐसी हरकत किया जाना बेहद ही शर्मनाक है। महिला के ब्वॉयफ्रेंड की बहन दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
मामला गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरम में 30 साल की महिला सविता सिंह अपने पति और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती है। सविता के भाई यश चौहान के प्रेम संबंध दिल्ली निवासी शादीशुदा महिला योगिता के साथ थे। जिसकी जानकारी सविता को भी थी।
योगिता कई बार उसके घर यश के साथ भी आ चुकी थी। फिलहाल योगिता और सविता के भाई यश के बीच प्रेम संबंध अच्छे नहीं चल रहे और विवाहित होने के चलते यश अपने परिवार के समझाए जाने पर उससे अलग होना चाहता था।
शुक्रवार को योगिता अपने प्रेमी यश की बहन सविता के घर पहुंची। जहां यश से न मिलने देने की बात पर योगिता का सविता से विवाद हो गया। इसके बाद योगिता ने घर में रखे चाकू से सविता का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गई।
लहूलुहान सविता को देख घर के बच्चों की चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सविता को पास के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स रेफर किया गया। महिला का इलाज फिलहाल एम्स ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।
इस पूरे मामले में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला मौके से भाग गई है। घायल महिला के पति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Ghaziabad News