आकाश मार्ग से इन भक्तों पर सांसद और मेयर ने पुष्प वर्षा करके भक्तों को आनंदित कर दिया


लेजर लाइट शो का भी लिया आनंद..Ghaziabad News Live
छठ पर्व के अवसर पर हिंडन नदी सहित अनेकों स्थानों पर ढलते सूरज को श्रद्धालुओं ने अरघ दिया तो इस अवसर पर गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं महापौर सुनीता दयाल छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने आए। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भक्तों की सेवा में सुंदर लेजर शो भी किया गया ।हिंडन किनारे लिया लेजर लाइट शो का आनंद.
योगी सरकार द्वारा गाजियाबाद में घाटों को सुरक्षित और सुंदर सजाने के थे निर्देश...
योगी सरकार के आदेश पर गाजियाबाद के प्रशासन ने छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की थी वही हिंडन नदी स्थित छठ घाट पर प्रशासन नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।
मीना कौशिक