लोनी में शिक्षिका से कार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा
लोनी कोतवाली क्षेत्र में सकलपुरा चौराहे पर पुलिस ने महिला शिक्षिका की कर लूटने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी का नाम दीपांशु बताया है
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
06 Nov 2023 09:47 PM
Ghaziabad News : गाज़ियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में सकलपुरा चौराहे पर पुलिस ने महिला शिक्षिका की कार लूटने वाले अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी का नाम दीपांशु बताया है, दीपांशु ने पुलिस पूछताछ में या कबूल किया है कि अपने साथियों के साथ मिलकर बरामद बाइक पर ही महिला शिक्षिका की कार लूटी थी कार लूटने वाले अन्य अपराधी फरार है। लोनी से अपने घर लौट रही एक टीचर की बदमाशों ने दिनदहाड़े होंडा अमेज़ कार लूट ली थी
तमंचा, कारतूस और प्रयोग की हुई बाइक बरामद
पूछताछ में दीपांशु ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को हथियार के बल पर दिनदहाड़े जावली निवासी एक शिक्षिका से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होंडा अमेज कार लूटी थी। उसके अन्य साथी कार लेकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में सकलपुरा चौराहे पर रविवार मध्यरात्रि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शिक्षिका से कार लूटकर अगवा करने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पेरों में गोली मार कार उसे लगड़ा कार दिया बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।
बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा
सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय के मुताबिक पुलिस मुखबिर की सूचना पर बंथला नहर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाश का पीछा किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश लूट की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। वह पुलिस के इशारे पर रुका नहीं बल्कि उसने उल्टे पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उसे पर गोली चलाई और वह नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया आरोपी दीपांशु जवाली निवासी पुत्र धर्मपाल सकलपुर गांव का रहने वाला है ।
आरोपी बदमाश ने जवाली निवासी महिला टीचर की स्कूल से लौटते हुए साथियों के साथ मिलकर लूटी थी कार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कार लूटने की वारदात कबूली है । 27 अक्टूबर को हथियारों के बल पर दिनदहाड़े जावली निवासी एक शिक्षिका से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होंडा अमेज कार लूटी थी। उसके अन्य साथी कार लेकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दीपांशु के खिलाफ लूट,चोरी एवं हत्या का प्रयास आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं । अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
प्रस्तुति मीना कौशिक