Greater Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर 22 वर्ष महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Greater Noida News: 22-year-old woman killed for non-fulfillment of dowry demand, police engaged in investigation
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:00 PM
Greater Noida News : दहेज की मांग पूरी न हो पाने से रोज ही न जाने कितनी औरतों का जीवन खराब होता है । ऐसा ही मामला देखने को मिला ग्रेटर नोएडा के बिरोंडी गांव में, जहां 22 वर्षीय महिला को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
Greater Noida News :
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
ग्रेटर नोएडा के गांव बिरोंडी में अंजू(22) पत्नी प्रिंस की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाने से हुई मौत बताया गया है। मृतक अंजू के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल पक्ष आए दिन उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था । और आज दहेज की वजह से ही उन्होंने अंजु को मौत की नींद सुला दिया। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग की है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता ने पति, सास, ससुर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।