Greater Noida News : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव के पास नाले से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। शव करीब 10 दिन पुराना होने के कारण सड़ गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।
Greater Noida News :
थाना ईकोटेक-3 प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि हबीबपुर गांव के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया शव बुरी तरह से सड़ गया था। मृतक की शिनाख्त जिला भदोही निवासी रमाकांत गिरी पुत्र हृदय नारायण गिरी के रूप में हुई। रमाकांत गिरी हबीबपुर गांव में पिछले काफी समय से किराए पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका है उसके तीन बच्चे हैं जिनकी भदोही में उसके भाई देखभाल कर रहे है।