Greater Noida News : बीटा 1 के पार्को का गौरव बघेल ने किया निरीक्षण
Greater Noida News : Gaurav Baghel inspected Beta 1 parks
भारत
चेतना मंच
14 Apr 2023 05:53 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उधान विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने आज सेक्टर बीटा 1 के पार्को का निरीक्षण किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने निर्देश दिये और ठेकेदारो को अवगत कराया कि सभी पार्कों में एक लेवर कार्य करेगी। जिससे निवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी। साथ ही लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।
Greater Noida News :
हर पार्क में रो जाना कार्य करेगी एक लेबर
ग्रेटर नोएडा बाहर से आए उद्यमियों की पहली पसंद है। ऐसे मैं यहां साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है। अभी को लेकर उधान विभाग के अधिकारियों ने आज सुबह सेक्टर बीटा 1 के पार्को का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने निर्देश दिए कि रोजाना सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक हर एक पार्क में एक लेवर कार्य करेगी। जिससे पार्कों का रखरखाव भी बहुत अच्छे से हो जाएगा समय से पानी भी लग जाएगा पेड़ों के थाम ले भी बन जाएंगे।
सुंदर और हरियाली से भरपूर हो जाएगा शहर
हरेंद्र भाटी ने कहा अगर उद्यान विभाग के द्वारा एक लेबर प्रत्येक दिन एक पार्क में छोड़ दी जाए तो सभी पार्कों की स्थिति सुधर जाएगी। ग्रेटर नोएडा शहर के सभी सेक्टरों में उद्यान विभाग के द्वारा 3 वर्ष के टेंडर छोड़े गए हैं। अगर ठेकेदार के द्वारा एक पार्क में मात्र 1 लेवर छोड़ दी जाती है तो शहर बहुत अच्छा सुंदर और हरियाली से भरपूर हो जाएगा।
इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर हरेन्द्र भाटी, सुरेंद्र बंसल, संदीप भाटी, राहुल नम्बरदार, राजवीर सिंह, पूरन सिंह, राकेश शर्मा, इन्द्रजीत बैसला, सोबीर ठाकुर, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सुनील बंसल, यतेनदर शर्मा आदि मौजूद मौजूद रहे।