Greater Noida News : मोटरसाइकिल पर सवार होकर देते थे लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम
Greater Noida News: Used to carry out incidents of robbery and theft by riding a motorcycle
भारत
चेतना मंच
10 May 2023 10:10 PM
Greater Noida News :
अमन भाटी
Greater Noida News : शहर में बढ़ते लूट और चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट व चोरी के कई मोबाइल फोन, लूटी गयी मोटरसाइकिल, लूट गये नगद रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। अवैध हथियारों के बल पर देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Greater Noida News :
आरोपियों को गुलिस्तानपुर मोड़ से किया गिरफ्तार
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी विकास मण्डल और अवनीश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गुलिस्तानपुर मोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विकास पुत्र किशोर सिंह मूल रूप से पिटवा गांव थाना जगदीशपुर का रहने वाला है। आरोपी फिलहाल में ईकोटेक 3 हल्द्वानी में रह रहा था। आरोपी अवनीश गुप्ता मूल रूप से वैरा गांव थाना बिसलपुर पीलीभीत का रहने वाला है आरोपी हाल फिलहाल में गारकपुर गांव में किराए के मकान पर रह रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। जो अवैध हथियारों के बल पर घटनाओं को अंजाम देते थे।
मोटरसाइकिल पर सवार होकर देते थे घटनाओं को निजाम
दोनों अभियुक्त विकास मण्डल उर्फ गैंडा व अवनीश गुप्ता शातिर किस्म के लुटेरें है, जो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घूमकर मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल आदि लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। जांच से इनके विरूद्ध कई मामले पंजीकृत हुए पाये गये है। 8 मई की शाम को सत्तू कम्पनी से एलजी चौक की तरफ जंगल से होकर जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को तमंचे दिखाकर मोबाइल व उनकी मोटरसाइकिल लूट लिया था। जिसके सम्बंध में थाना सूरजपुर में मामला पंजीकृत है।
मामले में खुलासे के लिए 50 से अधिक फुटेज की गई चेक
घटना के खुलासे के लिए डीसीपी सेन्ट्रल जोन द्वारा 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से डाटा एकत्र किया गया, पुलिस टीम के द्वारा लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तथा लूट करने वाले अपराधियों का डोजियर चेक किया गया। बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से प्रभावी चेकिंग के दौरान आज अभियुक्त विकास मण्डल उर्फ गैंडा व अवनीश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
लूट का सामान बेचकर आपस में बांट लेते थे पैसे
आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल व चोरी/लूट के काफी मोबाइल फोन, लूटी गयी नगदी, लूट गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बरामदगी के सम्बन्ध में पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया की बरामद मोटरसाइकिल स्प्लैण्डर प्लस रंग काला रजि0नं0-यूपी 87 डी 6475 दोनो अभियुक्तों ने मिलकर करीब 8-9 माह पहले ग्रेटर नोएडा से ही किसी भीड़भाड़ वाली मार्केट से चोरी की थी, दोनो अभियुक्तों ने करीब 6 माह पहले थाना इकोटेक-3 क्षेत्र स्थित मिलेनियम स्कूल ग्रेटर नोएडा के पास से एक व्यक्ति से रेडमी कम्पनी का मोबाइल लूट लिया था। जिसे 3,000 रुपये में बेचकर प्राप्त रुपयो को आपस में बांट लिया था। जिसके सम्बंध में थाना ईकोटेक 3 में मामला पंजीकृत है।
अलग-अलग स्थानों से लूटे गए 7 मोबाइल फोन
दोनों ने मिलकर करीब 6-7 माह पहले दिवाली वाले दिन एवीजे हाइट्स, ग्रेटर नोएडा के पास से रास्ते पर खडी एक महिला का पर्स, बरामद मोटरसाइकिल का प्रयोग करते हुए लूट लिया था पर्स में करीब 12 हजार रुपये व एक सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन था, फोन को बेचकर प्राप्त रुपयों को भी आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिया गया था। जिसके सम्बंध में थाना सूरजपुर पर मामला पंजीकृत किया गया था। इसके अतिरिक्त दोनो आरोपियों के पास से बरामद 07 मोबाइल फोन आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों से लूटे अथवा चोरी किये गये थे। जिसके सम्बंध में जानकारी की जा रही है। इसके अतरिक्त भी दोनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, नकबजनी व अवैध गांजा तस्करी आदि के सम्बंध में अभियोग दर्ज है। आरोपी विकास मण्डल उर्फ गैंडा उपरोक्त के विरुद्ध थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा पर गैगंस्टर में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।