Greater Noida News : जान जोखिम में डालकर स्टंट करते युवक, video viral
Greater Noida News: Youth doing stunts risking their lives, video viral
भारत
चेतना मंच
09 Mar 2023 08:43 PM
Greater Noida News : आज के दौर में युवाओ केसर पर सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत चढ़ा हुआ है लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए और अधिक वयूज़ पाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं। वहीं युवा अधिक वयूज़ के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंट बाजी करते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
Greater Noida News :
एक हाथ से युवक बाइक चलाता हुआ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन युवक जान की परवाह ना करते हुए स्टंट कर रहे हैं। साथ ही उनके पीछे दो गाड़ियों में उनके साथ ही भी खिड़की से बाहर निकल कर नाच रहे हैं। वही बुलेट चलाने वाले युवक एक हाथ से नाचते हुए दूसरा हाथ से बाइक चला रहा है।
[video width="480" height="854" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-09-at-3.10.49-PM.mp4"][/video]
लोग कार्रवाई कि कर रहे मांग
यह वीडियो ग्रेटर नोएडा की खैरपुर गांव थाना ईकोटेक का बताया जा रहा है। युवाओं में पुलिस का खौफ तनिक भी नजर नहीं आ रहा है। लोक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिससे लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर जागरूकता बनी रहे। और वह अपनी जान को जोखिम में ना डालें।