New Delhi News : दिल्ली के एक कारखाने में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
New Delhi News: Fire broke out in a factory in Delhi
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:42 AM
New Delhi News : पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर थाने के पास एक कारखाने में भीषण आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रविवार देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
New Delhi News :
उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा को रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 27 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।