New Delhi News : केजरीवाल ने दी दिल्लीवासियों को 10 गारंटी, बोले- 20 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी
नई दिल्ली मे पत्रकारों से बातचीत करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।
दिल्ली
RP Raghuvanshi
11 Nov 2022 06:00 PM
New Delhi : नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनावी रण में कूदे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 10 गारंटी दी है। उन्होंने दावा किया कि 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 20 सीटों पर सिमट जाएगी।
New Delhi News :
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा माना जा रहा है। इसका ऐलान करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी।
आइये जानें क्या है केजरीवाल की 10 गारंटी। दिल्ली को सुंदर बनाएंगे, कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम, आवारा पशुओं से मुक्ति, पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे, सड़कों दुरुस्त करेंगे, कर्मचारियों को नियमित करेंगे, कारोबारियों को राहत देंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन होगा तैयार, दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाएंगे, पार्कों का विकास किया जाएगा।
New Delhi News :
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया था। इसी तरह का ऐलान वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी कर चुके हैं। इन गारंटी में लोकलुभावना योजनाओं का जिक्र किया जाता है।