New Delhi : दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी आबकारी नीति और छह महीने के लिए बढ़ाई
The Delhi government has extended its old excise policy for another six months.
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2023 09:27 PM
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी आबकारी नीति को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आबकारी विभाग को जल्द नयी नीति लाने का निर्देश भी दिया है।
सरकार ने उपराज्यपाल द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद वापस ले लिया था
सरकार ने पिछले साल सितंबर में आबकारी नीति 2021-22 को वापस लेने के बाद अपनी पुरानी आबकारी नीति को लागू किया था। दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को, उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इसे लागू करने में कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराने की सिफारिश करने के बाद वापस ले लिया था।
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग के तत्कालीन प्रभारी मनीष सिसोदिया को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।