Noida Crime News : बाइक व स्कूटी पर सवार होकर छीनते थे मोबाइल
Noida Crime News: Used to snatch mobiles while riding on bike and scooty
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Noida Crime News : मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को थाना फेस-1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वारदात में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक व स्कूटी बरामद की है।
थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी व बाइक सवार 5 लोगों को जांच के लिए रोका। पुलिस के मांगने पर यह अपने वाहनों के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में इनके पास से 10 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दिलशाद, शहजाद, राजू, विनय व सलमान बताए । आरोपियों ने कबूल किया कि उक्त मोबाइल चोरी व लूट के हैं।
Noida Crime News :
आरोपियों ने बताया कि वह बाइक व स्कूटी पर सवार होकर सुनसान जगह पर लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। इसके अलावा मौका देखकर मोबाइल व लैपटॉप को चोरी कर उन्हें बेच देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद मोबाइल में से एक मोबाइल आरोपियों ने गत दिनो थाना क्षेत्र से चोरी किया था। पकड़े गए आरोपियों में शहजाद पर दो मुकदमे पूर्व में पंजीकृत हैं।