Noida News : लिफ्ट में फिर कुत्ते ने बच्चे को काटा
Dog Bitting Man
भारत
चेतना मंच
16 Nov 2022 06:49 PM
Noida News : नोएडा । शहर में कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं थम नहीं रही है। पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में अपनी मां के साथ जा रहे बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने का यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लारेजिडेसिया सोसायटी का है। इस घटना के बाद से बच्चा खासा सहमा हुए है।
Noida News :
सोसायटी के टॉवर संख्या-7 के एक फ्लैट में राहुल प्रियदर्शन अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद अपने (7 वर्षीय) बच्चे को सोसायटी के गेट के बाहर से लेने गई थी। बच्चे को लेकर वह सोसायटी की लिफ्ट में सवार हुई। इस दौरान लिफ्ट में एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में प्रवेश किया। लिफ्ट में घुसते ही कुत्ता बच्चे के हाथ पर झपट पड़ा और उसके हाथ में दांत गड़ा दिए।
किसी तरह बच्चे की मां ने उसे कुत्ते से बचाया। घटना के बाद बच्चा काफी सहम गया। लिफ्ट में बच्चे पर पालतू कुत्ते द्वारा हमला किए जाने से सोसायटीवासियों में खासा आक्रोश है। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी पालतू कुत्तों द्वारा लिफ्ट में लोगों को काटने की कई घटनाएं घटित हो चुकी है।
बता दें कि पालतू कुत्ते द्वारा हमला करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई अन्य मामले प्रकाश में आ चुके हैं। कुछ दिनों पूर्व स्ट्रीट डॉग्स ने लोट्स वुलवर्ड सोसायटी सेक्टर-100 में (7 माह) के बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में सोसायटी वासियों ने जमकर बवाल किया था।