
Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा पूरे NCR क्षेत्र से एकत्र जुए पूर्व सांसद इलियास आजमी (Ilyas Azmi) के चाहने वालों की मौजूदगी में उन्हें शिददत से याद किया गया। मौका था पूर्व सांसद इलियास आजमी (Ilyas Azmi) के "जीवन और योगदान" पर आधारित स्मारक बैठक का। इस बैठक में अनेक राजनेताओं (Politicians) ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।
उत्तर प्रदेश से दो बार के पूर्व सांसद जनाब इलियास आज़मी (Ilyas Azmi) के जीवन और योगदान पर एक स्मारक बैठक भारतीय इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र, दिल्ली में आयोजित की गई। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में लम्बे अर्से तक सक्रिय रहे निष्ठावान व्यक्तित्व वाले इलियास आज़मी ने हमेशा हाशिये पर पड़े लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता दी। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष राजनीति के माध्यम से भारतीय समाज में मुसलमानों, दलितों और ओबीसी के उत्थान में प्रभावशाली भूमिका निभाई।
इलियास आज़मी (Ilyas Azmi) का जन्म 22 अगस्त 1934 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के सदरपुर बरौली-फूलपुर कस्बे में हुआ था। उनकी शिक्षा रोज़तुल ओलूम, फूलपुर में हाफिज़़ के रूप में हुई थी। वह उत्तर प्रदेश से संसद सदस्य थे और उन्होंने 2004 में शाहाबाद (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) और 2009 में बहुजन समाज पार्टी के लिए खीरी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व किया था। वह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भी थे लेकिन बाद में मतभेदों के कारण उन्होंने 2016 में आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी।
दिल्ली के इस्लामिक सेंटर में इलियास आज़मी (Ilyas Azmi) की याद में आयोजित स्मारक सभा में जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विभिन्न विषयों से जुड़े उनके समर्थक भी स्मारक सभा में शामिल हुए। इस सभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, भारत सरकार के मंत्री कौशल किशोर, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक, सांसद जावेद खान, सांसद नबा सरानिया, सांसद शफीकुर रहमान बार्क, सांसद कुँवर दानिश अली, सांसद संतोष गंगवार, सांसद एसटी हसन, पूर्व एडीजीपी विजेंदर सिंह, पूर्व मंत्री असरफ फातमी, इग्नू के पूर्व कुलपति डॉ. बशीर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बृजलाल खाबरी, वरिष्ठï पत्रकार रवीश कुमार एवं प्रसिद्घ राजनैतिक विश्लेषक व सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव समेत अनेक हस्तियां मौजूद थीं।
इस मौके पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अपने पूर्व सांसद साथी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि जनाब इलियास आजमी अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद के भारत को देखा था। संजय सिंह ने कहस कि भारत में अल्पसंख्यकों, दलितों और ओबीसी की वें आवाज़ थे। हमारा रिश्ता उनके साथ किसी पार्टी का रिश्ता नहीं था बल्कि दिल का रिश्ता था। उन्होंने कभी भी किसी राजनीतिक दल में किसी पद के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। हमारा देश उनकी उपस्थिति को हमेशा याद करेगा। आइए प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देकर अपने देश को आगे ले जाकर इस निष्ठावान राजनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
इस मौके पर रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरशद इलियास सिद्दीकी ने पूर्व सांसद इलियास आज़मी के जीवन और भारतीय राजनीति व समाज में उनके योगदान पर एक फिल्म दिखाई साथ ही अरशद इलियास ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी वक्ताओं एवं श्रोताओं का आभार भी व्यक्त किया। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।