गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक होटल के कमरे से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान एक आईटी इंजीनियर के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Ghaziabad News
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस होटल के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक के कमरे में इन दिनों के दौरान कौन आया था या कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। Ghaziabad News
परेशानी में था युवक, जानकार ने किए अहम खुलासे
मृतक के एक जानकार ने पुलिस को बताया कि युवक की मासिक सैलरी लगभग सवा लाख रुपये थी, फिर भी वह अपने परिवार को पैसे नहीं भेजता था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसकी आय कहां खर्च हो रही थी और कहीं किसी दबाव या धमकी का पहलू तो इसमें नहीं जुड़ा है। जानकार ने यह भी बताया कि युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम तो नहीं उठाया। Ghaziabad News
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज पर टिकी जांच
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और सीसीटीवी फुटेज की जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस मृतक के परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि उसकी मानसिक स्थिति और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके। फिलहाल पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ जाएगी। Ghaziabad News