15 अगस्त 2025: दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी, बंद रहेंगी ये सड़कें
भारत
चेतना मंच
14 Aug 2025 04:33 PM
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को राजधानी दिल्ली में लाल किले पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 14 अगस्त की दोपहर से ही लाल किले के आसपास के इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा और वहां आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने 15 अगस्त 2025 दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी बंद सड़कें को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं।
नोएडा-दिल्ली मार्ग पर असर
सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-NCR बॉर्डर पर भी कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं। नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति देखी जा रही है। नोएडा पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, 14 अगस्त की रात 10 बजे से लेकर 15 अगस्त के कार्यक्रम समाप्त होने तक नोएडा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे तक लाल किले के आसपास प्रतिबंध
15 अगस्त की सुबह 10 बजे तक लाल किला और उसके आसपास का इलाका आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास गृह मंत्रालय द्वारा जारी इनविटेशन कार्ड होगा। दिल्ली के चांदनी चौक से लाल किला, दरियागंज से रिंग रोड और रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग जैसे मार्ग भी इस दौरान बंद रहेंगे।
यात्रियों के लिए सलाह और हेल्पलाइन
यात्रा करने वाले लोगों के लिए नोएडा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है और वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोग समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं और Delhi Traffic Advisory for 15 August 2025, Road closures के अनुसार ही मार्ग चुनें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
स्वतंत्रता दिवस 2025 थीम: ‘नया भारत’ का मतलब!