विज्ञापन
'रिया गोल्ड' ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार दोपहर तेजी से ग्राहकों का आना-जाना जारी था। इसी दौरान कुछ लोग ग्राहक बनकर शॉप के अंदर घुसे। शुरू में उन्होंने गहने देखने का बहाना बनाया और कर्मचारियों से बातचीत की।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। किनारी बाजार स्थित गली अनार वाली में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और बंदूक की नोक पर करीब 50 लाख रुपये के गहने लूट लिए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध 'रिया गोल्ड' ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार दोपहर तेजी से ग्राहकों का आना-जाना जारी था। इसी दौरान कुछ लोग ग्राहक बनकर शॉप के अंदर घुसे। शुरू में उन्होंने गहने देखने का बहाना बनाया और कर्मचारियों से बातचीत की। तभी अचानक उन्होंने बंदूकें निकालीं और दुकान में मौजूद कर्मचारियों को गनपॉइंट पर रख लिया।
बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि शॉप में रखे सभी गहने बाहर निकाल दिए जाएं। अपनी जान बचाने के डर से कर्मचारियों को मजबूरन गहने बदमाशों के हवाले करने पड़े। आरोपियों ने करीब 50 लाख रुपये के गहने अपने कब्जे में लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद जैसे ही बदमाश भागे, डरे-सहमे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चांदनी चौक थाना पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल में जुट गईं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की हिम्मत करने वाले बदमाशों की तलाश अब पुलिस की प्राथमिकता बनी हुई है। Delhi Crime
विज्ञापन