8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
भारत
चेतना मंच
28 Oct 2025 03:19 PM
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार अगले हफ्ते आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का गठन कर सकती है। यह आयोग बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बनाने की संभावना है। Delhi News
जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट ने इस आयोग को जनवरी 2025 में मंजूरी दी थी और अब लगभग दस महीने बाद इसे अमल में लाया जा रहा है। आठवां वेतन आयोग केंद्रीय सरकार के 1.18 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में बदलाव की सिफारिश करेगा।
आयोग के नियम और शर्तें पहले ही तय कर दी गई हैं, जबकि अध्यक्ष और सदस्यों के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं। रिपोर्ट तैयार होने में लगभग छह से बारह महीने का समय लग सकता है। इसके बाद नई सिफारिशों को 1 जनवरी 2026 से लागू किए जाने की संभावना है।
यह आयोग हर दस साल में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन की निगरानी करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके ऐलान से लाखों सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिलेगी और उनके वेतन एवं पेंशन में सुधार होगा।